
जमशेदपुर : धर्म सेना (धर्म जागरण समन्वय) और हिन्दू उत्सव समिति ने बुधवार को साकची गोलचक्कर पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया एवं सभी युवाओं ने यह प्रण लिया गया कि जरूरत पड़ने पर सीमा पर भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे. साथ ही चीनी उत्पादों की खरीद पर सभी से विराम लगाने का आग्रह किया. ज्ञात हो कि कल रात चीन ने अपनी गलत विस्तारवादी नीति के अनुरूप भारत देश मे अतिक्रमण करना चाहा, जिससे हमारे सैनिकों ने मुंहतोड़ जबाब दिया. इस दौरान हमारे 20 सैनिक शहीद हुए. धर्म सेना व हिन्दू उत्सव समिति ने सभी बलिदानी सैनिकों को श्रद्धाजंलि अर्पित की. इस कार्यक्रम में धर्म जागरण और हिन्दू उत्सव समिति के विभाग संयोजक रवि सिंह, विभाग सह संयोजक और हिन्दू उत्सव समिति के महामंत्री चिंटू सिंह, धर्म जागरण साकची नगर संयोजक ललित, धर्म सेना महानगर प्रमुख अंकेश, साकची नगर प्रमुख राहुल, सह प्रमुख कुलदीप, पंडित वर्मा, मनप्रीत, शुभम, अमन समेत सभी धर्म सैनिक उपस्थित थे.






