
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बहरागोड़ा का भारतीय सेना का जवान गणेश हांसदा का शव अब रांची से हेलीकॉप्टर से बहरागोड़ा लाया जाएगा. पहले सड़क मार्ग से लाने की बात थी लेकिन सड़क पर भीड़ उमड़ने की वजह से इसको बदल दिया गया. अब हेलीकॉप्टर से सीधे हेलीकॉप्टर उसके गांव पहुंचेगा. दूसरी ओर, बहरागोड़ा प्रखंड की चिंगड़ा पंचायत के कोसाफलिया गांव में गुरूवार की साम भारत-चीन सिमा के लद्दाख में कायरतापूर्ण हमले में मारे गये भारतीय जवान के सम्मान में जहां युवाओं ने कैंडल मार्च रैली निकाल कर श्रधांजली दी,वही हमले से गांव के युवक आर्मी जवान गणेश हांसदा के शहीद होने से आक्रोशित युवकों ने चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का पुतला फूंका.
युवाओं ने गांव से चीन के राष्ट्रपती जिनपिंग का पुतला लेकर रैली के शक्ल में बांसदा प्रावी पहुंचकर चीन के राष्ट्रपती का पुतला फूंका.वही युवाओं ने हाथ में मोमबत्ती जलाकर गांव का परिभ्रमण कर शहीद गणेश हांसदा अमर रहे का नारा लगाकर भावपूर्ण श्रधांजली दी.मौके पर युवाओं ने हाथों मे हस्त लिखित तख्तीयां लेकर भारत माता की जय,शहीद गणेश हांसदा अमर रहे का नारा लगा रहे थे.तख्तीयों में चिनी सामग्री का बहिष्कार करें,चिन हाय हाय समेत अन्य नारा लिखा हुआ है.मौके पर कृष्णा गिरी,स्वरूप पेड़ा,सुनील हैम्ब्रम,राहुल हांसदा,देवेन्द्र नाथ मुर्मु,बिराम हांसदा,मार्शल हांसदा,सोमनाथ पात्र,सोमनाथ मुंडा,रामसाई हैम्ब्रम समेत केवीव्याईसी बांसदा- कोसाफलिया क्लब के सदस्य उपस्थित थे.







