
जमशेदपुर : स्थानीय आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी का एक प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के नवनियुक्त कुलपति प्रो (डॉ) गंगाधर पंडा से उनके कार्यालय में मिलकर उनका अभिनन्दन किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए कॉलेज के डीन एकेडेमिक प्रो (डॉ) राजेश कुमार तिवारी ने कुलपति प्रो पंडा को गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। साथ ही कुलपति को आरवीएस कॉलेज के सर्वांगीण विकास की अद्यतन स्थिति से अवगत करया। डॉ तिवारी ने इस बातचीत के क्रम में कुलपति महोदय को आरवीएस कॉलेज के छात्रों के प्लेसमेंट के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने प्रो तिवारी को आश्वासन दिया कि जुलाई महीने में अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा ले ली जाएगी एवं अगस्त माह तक परीक्षाफल भी प्रकाशन कर दिया जाएगा, ताकि चयनित छात्रों को ज्वाइन करने में कोई परेशानी न हो। कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों का बड़ी संख्या में नियोजन कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद हुआ है। यह जानकर कुलपति ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं कॉलेज आने की इच्छा जाहिर की। डॉ तिवारी ने तत्काल उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए उन्हें कृपा पूर्वक कॉलेज आने के लिए आग्रह किया। संस्थान के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह एवं निदेशक डॉ आरएन गुप्ता ने कुलपति के इस आश्वासन पर आभार जताया है।














