
जमशेदपुर : अखिल झारखंड छात्र संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमन्त पाठक के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर एक विरोध-प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ राह चल रहे लोगों एवम् दुकानदारों को गुलाब फूल और एक आग्रह पत्र देकर मांग की गयी कि देशहित में चाइना के उत्पादों का बहिष्कार करें। देश में हमारे वीर जवान शहीद हो रहे हैं। चीन हमारे देश से पैसा कमा कर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर हमारे ही भारतीय जवानों को ही मार रहा है। ऐसी अवस्था में सरकार के साथ आम नागरिक, व्यापारी व युवाओं का दायित्व है देशहित में चाइना के उत्पादों का बहिष्कार करें।
संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक ने सरकार से मांग करते हुए चाइना के साथ तमाम व्यवसायिक करार रद्द करें। भारतीय युवा छोटी-छोटी चीजों का बहिष्कार कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार को चाइना की आर्थिक स्थिति पर प्रहार करना होगा। हमारे वीर जवान शहीद हुए हैं, उनकी शहादत का बदला भारत सरकार को लेना होगा। हमारे सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना होगा और चीन को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। इसी बात को लेकर पूरे साकची बाजार में छात्र आजसू ने भ्रमण किया ओर सभी लोगों से अपील की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व हेमन्त पाठक ने किया. इस दौरान संघ के प्रदेश सचिव दीपक पाण्डेय, प्रदीप कुमार, विकास रजक, राजेश महतो, गौतम सिंह, सोनू सिंह, मंटू सतुआ, मनोज पटेल, शिवा, अमित भारती, धीरेन्द्र कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।





