
गुड़ाबांदा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका गुड़ाबांदा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के पोषक क्षेत्र के गाँव-गाँव में जाकर स्कूली बच्चों के बीच सहायक शिक्षक नब कुमार गिरि ने अपने स्तर से फेस मास्क का वितरण किया. विद्यालय पोषक क्षेत्र के गुड़ाबान्दा, सुंँड़ीशोल और नूतनडिहि गाँव में सोमवार को 78 छात्र-छात्राओं के बीच सामाजिक दूरी का पालन करते हुए फेस मास्क वितरण किया गया और उन्हें कोरोना जैसे घातक महामारी से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दी गई. शिक्षक ने बच्चों को नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने, मास्क पहने और सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया. सहायक शिक्षक नब कुमार गिरि ने बताया आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के 200 बच्चों के बीच फेस मास्क वितरण का लक्ष्य है. इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षक सुनील कुमार हाँसदा, कमलेश खेस, माता समिति के संयोजिका बुलु रानी दास, महादेव पांडा और सुमन मालिक आदि उपस्थित थे.






