
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : विगत 10 दिनों से चक्रधरपुर थाना में खराब पड़े पंप को व्यक्तिगत राशि से नया पंप लगवा कर चक्रधरपुर थाना प्रभारी समेत जवानों को पानी पिलाने का काम स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने किया. जानकारी के अनुसार विगत आठ 10 दिनों से चक्रधरपुर थाना में लगे पंप खराब हो गया था जिसके चलते पानी के लिए पूरी तरह थाना प्रभारी के अलावा अन्य अधिकारी व जवान परेशान हो उठे थे. इसकी खबर स्थानीय विधायक सुखराम उरांव को लगते ही उन्होंने तत्काल 1 एचपी का नया पंप खरीदकर एवं अन्य सामान उपलब्ध कराकर तत्काल उसे ठीक कराया और आज से ही जलापूर्ति शुरू हो गई. झामुमोन नेता उदयन जायसवाल ने बताया कि विधायक सुखराम उरांव सही मायने में ऐतिहासिक रूप से कार्य करने का शुभारंभ कर दिए हैं. आम जनता हो या कहीं पर किसी की भी परेशानी हो रही है. तत्काल समाधान की दिशा में कार्रवाई कर रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र में भी बढ़िया ढंग से चापानल मरम्मत का कार्य चल रहा है. शहरी क्षेत्र में भी जलापूर्ति को लेकर लगातार चिंतित है और सहयोग राशि देकर इस व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे है. चक्रधरपुर थाना प्रभारी व पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने विधायक सुखराम उरांव का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया कि उनके प्रयास से और उनके सहयोग से आज जलापूर्ति व्यवस्था शुरू हो गई विगत आठ 10 दिनों से यहां जल आपूर्ति को लेकर काफी परेशानी हो रही थी.






