
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह तारी के निधन पर कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से सभी वरिष्ठ कांग्रेस ज़न उपस्थित हुए. सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके याद मे तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट के लिए मौन रखा. उसके पाश्चात् सभी उपस्थित सदस्यों ने एक एक कर उनके कांग्रेस के प्रति योगदान को याद किया. साथ ही उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई एवं परिवार के सुख दुख में उनके सहयोग की बात कही गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, परविंदर सिंह, संजय यादव, रोहिल जमील अहमद, डॉ परितोष सिंह, रमाकांत करूवा, प्रिंस सिंह, सीताराम चौधरी, संजीव रंजन, नौशाद बबलू, पवन तिवारी,राहुल गोस्वामी, राजा सिंह राजपूत, सुशील तिवारी, बिजेंद्र साहु, मिंटू हेम्ब्रम,मो. नौशाद, जगदीश महतो,अनंत लाल, देवाशीष घोष,हीरालाल करूवा, प्रभजोत सिंह, लखबिर सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.







