
जमशेदपुर : भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता और कोल्हान अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कहा है कि झारखंड सरकार ने फीस को लेकर जो फैसला लिया है, वह स्वागत योग्य है. भारतीय मजदूर संघ ने इसको लेकर डिमांड सरकार से किया था. संघ की पहल रंग लाई, नियम कानून बनाकर राज्य सरकार को अधिसूचना जारी करना पड़ा. सरकार द्वारा सरकार से नियम कानून बनाना अधिसूचना जारी करने की पहल भारतीय मजदूर संघ के कोल्हान अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने लिखित निवेदन करके की थी. इसका अच्छा परिणाम सामने दिख रहा है. निजी स्कूलों में सरकार की अधिसूचना जारी की गयी है. इस दौरान कहा गया है कि लॉकडाउन अवधि का निजी स्कूल फीस माफ करें. ऐसा नियम कानून बनाने की पहल करने वाले भारतीय मजदूर संघ के कृष्णा सिंह ने सरकार द्वारा जारी किये गये अधिसूचना का स्वागत किया है.




