
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड की पारूलिया पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी के निर्देश पर सीएससी बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शिविर लगाकर प्रवासी मजदूरों का खाता खोला गया. कैंप में कुल 25 प्रवासी मजदूरों का खाता खोला गया. ज्ञात हो कि शुक्रवार को पारूलिया पंचायत में प्रवासी मजदूर और ग्रामीणों के बीच चैपाल का आयोजन किया गया था जिसमें प्रवासी मजदूरों द्वारा बैेक में खाता नहीं होनी की बात कही गई थी, जिसपर बीडीओ द्वारा तत्काल सी.एस.सी को खाता खोलवाने के लिए कैम्प लगाने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी प्रवासी मजदूर को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







