
जमशेदपुर : रेड क्रॉस के पेट्रन व समाजसेवी स्व केके सिंह की जयंती पर तथा सीमा की सुरक्षा करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो ने किया। उनके साथ शिविर संयोजक केके एजुकेशनल फाउण्डेशन की संरक्षक उर्मिला देवी तथा रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, डीएसपी (सीसीआर) अरविन्द कुमार, समाज विज्ञानी रबीन्द्रनाथ चौबे, समाजसेवी राजकिशोर सिंह तथा रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद महतो ने कहा कि स्व केके सिंह जैसे व्यक्ति विरले ही मिलते हैं। उनकी उदारता के एक नहीं कई किस्से हैं, हर समय वे मदद के लिए तैयार रहते थे। ऐसी महान शख्सियत को नमन। आज उनके ही बताए रास्ते पर उनके सुपुत्र चल रहे हैं, जो किसी भी अभिभावक के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है। इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए सीसीआर डीएसपी अरविन्द पाण्डे ने कहा कि स्व केके सिंह का जीवन एक उदाहरण है, जो हमेशा हर वर्ग की सेवा के लिए और जरूरत के समय काम आने वालों में थे। इस अवसर पर रबीन्द्र नाथ चौबे ने कहा कि आज विकास सिंह द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में नेत्र शिविर, रक्तदान शिविर तथा कोरोना काल के दौरान जरुरतमंदों के बीच अनाज वितरण का जो कार्य किया जा रहा है, वह उनके पिता स्व केके सिंह की छवि को प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम में राजकिशोर सिंह ने स्व केके सिंह एवं उनके परिवार द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। रक्तदान शिविर में उपस्थित अतिथियों ने दो मिनट का मौन रखकर सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में एसडीपी डोनर को सम्मान दिया गया, जिसमें रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम के एसडीपी प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, जिन्होने अब तक 7 बार अपना एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) दिया है, के दिवाकर रेड्डी तथा शशिकान्त सिंह को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं में वीर सैनिकों की शहादत के प्रति श्रद्धांजलि का जज्बा देखने को मिला, 107 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर वीर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान शिविर के आरंभ से ही लगातार रक्तदाता आते गये और रक्तदान होता गया। शिविर के दौरान समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, वरीय पत्रकार जयप्रकाश राय, राघवेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र कुमार, केके एजुकेशनल फाउण्डेशन की निदेशक रश्मि सिंह, उषा सिंह उपस्थित थीं। उन्होंने रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। शिविर के दौरान अनिल ठाकुर, सुशील कुमार सिंह, राकेश मिश्र, डीके घोष, रमण चौधरी, धनन्जय गुप्ता, के मिश्रा, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, मनोज कुमार बागड़ी, विशाल कुमार सिंह, अशोक अग्रवाल, देवानन्द सिंह, राम उदय प्रसाद सिंह, अजय शर्मा, विजय जी, रश्मि सिंह, उषा सिंह, विपिन शर्मा, एमएन सिंह, बबली तिवारी, विजय कुमार सिंह, देबजीत बोस, अनूपम सिन्हा, समीर चक्रवर्ती उपस्थित थे। इस अवसर पर रेड क्रॉस के 50 नये सदस्य बने, जिन्होने रेड क्रॉस के सदस्यता अभियान के तहत अपना आवेदन रेड क्रॉस को समर्पित किया।







