
चक्रधरपुर : एसपी के दिशा-निर्देश पर चक्रधरपुर पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार और अंचलाधिकारी अमर जॉन आइन्द ने जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान चक्रधरपुर पवन चौक, बाटा रोड, गुदरी मार्केट, इतवारी बाजार, रेलवे ग्राउंड में लगे सब्जी बाजार रेलवे स्टेशन भगत सिंह चौक समेत विभिन्न इलाके में जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान आने जाने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने और मास्क लगाने की अपील की गई. इस दौरान दुकानदारों को भी सोशल डिस्टेंस बनाकर अपना दुकान में आने वाले ग्राहकों को सामान देने और हैंड सेनिटाइजर रखने की अपील की गयी. साथ ही जो राहगीरों के पास मास्क नहीं दिखाई पड़ा उन्हें मास्क पहनाकर उन्हें जानकारी दी गई और हमेशा घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करने पर जोर दिया गया इस दौरान सैकड़ों लोगों को मास्क अंचलाधिकारी एवं पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा दिया गया.







