
जमशेदपुर : अनलॉक 2 आज से शुरू हो गया है, लेकिन इस अनलॉक 2 में भी बसों के परिचालन का आदेश नहीं मिला है. उधर काफी लंबे अरसे से इंतजार कर रहे हैं बस कर्मचारी और मालिकों का धैर्य अब जवाब दे दिया है. उधर बस के मालिकों और कर्मचारियों ने बस के परिचालन को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की और सरकार के नाम एक पत्र लिखा है. जिसमें इन लोगों ने मांग की है, कि इस लॉकडाउन में कर्मचारी और मालिकों का हाल बेहाल है. लगभग 4 माह से बसों का परिचालन बंद है. एक तरफ बैंक परेशान कर रहा है तो दूसरी तरफ टैक्स. वहीं परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है. दो वक्त की रोटी के लिए बस मालिक और कर्मी तरस रहे हैं. ऐसे में अगर बसों का परिचालन शुरू नहीं किया गया तो स्थिति और भयावह हो जाएगी, इनका कहना है कि जब धीरे-धीरे सब- कुछ खोल दिया गया है. तो बसों के परिचालन की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है. इन्होंने बताया कि उन्हें इंतजार था, कि अनलॉक 2 में सरकार आदेश देगी लेकिन सरकार ने कोई आदेश भी नहीं दिया उसके बाद अब मिनी बसों के मालिकों का धैर्य जवाब दे चुका है.






