
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर की ओर से कोविड-19 से पीड़ित और परेशान लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया गया है. 36 वां डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड सत्र 2019-2020 इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 का आयोजन इस बार कोविड-19 के कारण ज़ूम पर वर्चुअल मीटिंग में हुआ. डॉ मंजु रानी सिंह के नेतृत्व में इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया. इसके तहत ‘सहयोग विलेज ‘ में अनाथ बच्चों की मदद के लिए अप्रिसिएशन सर्टिफिकेट, मिशन ममता के तहत गोद लेने की प्रक्रिया में मदद और इसकी जागरूकता के लिए ‘ कार रैली ‘ का आयोजन के लिए अप्रिसिएशन सर्टिफिकेट, एफिशिएंट क्लब का अवार्ड भी इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर, एफिशिएंट प्रेसिडेंट का अवार्ड डॉ मंजु रानी सिंह को, आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी का अवार्ड विनीता शाह को, एफिशिएंट ट्रेजरर का अवार्ड अमृता राव को, एफिशिएंट आइएसओ का अवार्ड अर्चना शेखर को, एफिशिएंट एडिटर का अवार्ड रंजीता सिन्हा को, अप्रीसिएशन सर्टिफिकेट का अवार्ड पीडीसी अरुणा तनेजा को, मिशन ममता की चेयरमैन बनकर कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिया गया. ये सारे पुरस्कार डिस्ट्रिक्ट एक्जीक्यूटिव कमिटी के द्वारा इस साल की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन 2019-2020 सरिता प्रसाद के नेतृत्व और साथ में दिया गया. ज्ञात हो कि ये पुरस्कार पिछले साल के कार्यों को नजर में रखकर दिया जाता है. 1 जुलाई से इनर व्हील का नया सत्र शुरू होता है.







