जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब अचानक से बिना किसी सूचना के श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंच गया. करीब 250 मजदूरों को लेकर यह ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा. प्रशासन को जानकारी तब हुई, जब ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने वाली थी. किसी तरह सारे मजदूरों को रोका गया. करीब 50 मजदूर जमशेदपुर के थे, जिनको क्वारंटाइन किया गया है जबकि देवघर, बिहार और पश्चिम सिंहभूम के अलावा सरायकेला-खरसावां जिले के भी मजदूर थे. इन सारे लोगों को गंतव्य जिले की ओर रवाना कर दिया गया. वैसे यह कहा जा रहा था कि अब श्रमिक स्पेशल ट्रेन नहीं आयेगी, लेकिन इसके बावजूद हर दूसरे या तीसरे दिन श्रमिक स्पेशल ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंच रही है.
हालांकि पिछले 1 सप्ताह से मजदूर को लेकर ट्रेन टाटानगर नहीं आई थी. लेकिन शनिवार को श्रमिक स्पेशल टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंची. वही काफी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन मजदूरों को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया. मेडिकल टीम ने पहले उनकी जांच की. उसके बाद सभी मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत लोगों को दूर दूर रखा गया. फिर सैनिटाइजर से हाथ धुलाने के बाद मजदूरों को स्टेशन से बाहर निकाला गया.

उधर सभी मजदूर क्वॉरेंटाइन सेंटर में भेज दिया गया है. आपको बता दें कि यह मजदूर मद्रासी आए हैं. इन सारे मजदूरों की जांच रिपोर्ट आने तक सबको क्वारंटाइन में ही रहना होगा. इसकी जांच रिपोर्ट का अभी प्रशासन इंतजार कर रही है.







