
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था स्वामी विवेकानन्द सेवा संस्थान के महासचिव अखिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को मोदी आहार का वितरण किया गया. इसके तहत व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिशा-निर्देश के अनुसार साकची शीतला मंदिर चारदीवारी के समीप पौधा विक्रेता को लॉक डाउन के कारण कलकत्ता से पौधा न आने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति ठीक़ नही होने के कारण संस्था के तरफ़ से 25 किलो ग्राम चूड़ा का वितरण किया गया. पौधा विक्रेताओं में दामोदर शर्मा, तरुण मैथी, सुदीप गिरी, राज़ कुमार गिरी व सपन गिरी शामिल है, जिनके बीच इन सामग्रिकयों का वितरण किया गया. इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी राजेश चौधरी व मुकेश चौधरी भी उपस्थित थे.














