
संतोष वर्मा
चाईबासा। तीन दशक बाद जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के बाजार चौक को सजाने संवारने की तैयारी शुरू कर दी गई है।जगन्नाथपुर मुख्यबाजार चौक स्थित गुमटी और ठेला लगाकर जिवकों पार्जन करने वाले दुकानदारों का दिन शीघ्र बहुरेगें।जिला परिषद विभाग की ओर से उन दुकानदारों के लिए जगन्नाथपुर प्रखंड के पुरानी पंचायत भवन को जमीदोज कर तीन मंजिला मार्केट कंप्लेक्स (बाजार)देने की तैयारी पर जिला परिषद विभाग और जगन्नाथपुर अंचल ने लगा दी है मुहर। साथ ही दुकान दुकानदारों को आवंटन किये जाने की खाखा भी तैयार कर लिया गया है।इन योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से विभाग को मिली मंजूरी।इस मामले को लेकर जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु, जिला परिषद सदस्य अविशेक सिंकु तथा उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन के संयुक्त बैठक हुई,जिसमें विधायक सोनाराम सिंकु द्वारा फुटपाथ दुकानदारों की समस्या का समाधान करने के लिए और मुख्य बाजार चौक का सौर्दीकरण करने के उद्देश्य से इस योजना पर अपनी सहमती दे दी है।वहीं विधायक सोनाराम सिंकु ने विभाग के अधिकारियों को बैठक में कहा की दुकान आवंटन करने में पहली प्राथमिकता गुमटी और ठेले पर सामान बेचने वाले दुकानदारों को दिया जायेगा।योजना पर सहमती मिलते ही जिला परिषद विभाग द्वारा तीन मंजिला बाजार कंप्लेक्स को धरातल पर उतारने की तैयारी में लग गई है।वहीं ठेला और गुमटी पर दुकान लगाने वालों में हर्ष का माहौल है कि वर्षो बाद लोगों के बारे में सोचा है.
क्या है मामला
जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार चौक तथा आस पास सड़को के किनारे ठेला और गुमटी पर दुकान लगाने से सड़क जाम तो होता ही था वहीं आने जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।साथ अनुमंडल मुख्यालय होने के नाते सड़कों पर ठेला और गुमटी लगने से खराब दिखता था।इधर जब जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय को आलिसान भवन मिल जाने के कारण पंचायत भवन सहीत कई विभाग एक छत के निचे सिफ्ट करा दिया गया ताकी क्षेत्र के जनता को परेशानी ना हो और लोगों का कार्य असानी से हो जाए। वहीं पुरानापंचायत भवन जब खाली हो गया तो उक्त खाली जमीन पर मार्केट कंप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव जिला परिषद अभिषेक सिंकु ने रखी। हलांकि क्षेत्र का सांसद गीता कोड़ा और विधायक सोनाराम सिंकु ने जगन्नाथपुर का आधुनिकीकरण के लिए जिला प्रशाषन के समक्ष मांग रखा गया था। इसी वजह से यह योजना को स्वीकृती मिली।
दुकान आवंटन करने से लेकर किराया वसुलने का खाखा जिला परिषद विभाग ने की तैयार
जिला परिषद विभाग के द्वारा जगन्नाथपुर मुख्य बाजार चौक स्थित तीन मंजिला न्यु मार्केट कंप्लेक्स बनाने की योजना को लेकर जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु के अध्यक्षता में जिला परिषद अविषेक सिंकु और उप विकास आयुक्त आदित्य रंजन के उपस्थीति में हुई बैठक के जिला परिषद विभाग को दी गई सहमती और जमीन एक्वाइर करने का दिया गया अनुमती।इसी आदेश के बाद जगन्नाथपुर अंचलाधिकारी द्वारा जिला परिषद को 10 डीसमल भूमी दिया गया, शेष भूमी विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से मिली तब जाकर तीन मंजिला वाली न्यु मार्केट कंप्लेक्स में 60 दुकान बनानो को दी गई मंजूरी।
ऐसे बना नियम
सड़क किनारे ठेले और गुमटी लगा कर जिवको पार्जन करने वाले दुकानदारों को जिला परिषद की ओर से बनने वाली दुकानों को लेने के लिए ग्राउंड फ्लोर सबसे निचे दो लाख तथा प्रथम तला के दुकान के लिए डेढ़ लाग और तीसरे तला के दुकान के एक लाख स्किरूटी मणी पगड़ी के तौड़ पर दुकानदारों को जमा करनी होगी जिला परिषद विभाग के पास।
ठेला और गुमटी लगाने वाले दुकानदारों की होगी सूची तैयार
दुकान आवंटन के पहले पुराना पंचायत भवन के पास लगे ठेले और गुमटी तथा सड़क किनाने अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों की सुची सर्वे कर तेयार किया जायेगा तब जाकर सूची के अनुसार दी जायेगी दुकानें।साथ ही तीन मंजिला मार्केट कंप्लेक्स में शौचालय और पीने का पानी का भी सुविधा से लैस रहेगा।दुकान आवंटन पहले ठेले और गुमटी वाले दुकानदारों को दी जायेगी फिर एसटी को 25% तथा एससी को 5% व दिव्यांग तथा विधवा को प्राथमिकता के आधार पर दिया जायेगा दुकानें।साथ ही वैसे लोगों को इस मार्केट कंप्लेक्स में दुकान आवंटन नहीं की जायेगी जो पूर्व से दुकान लगा रहें हो।साथ ही नौकरी पेसेवालों को भी नहीं मिलेगा दुकान।सबसे अहम बात यह है की नियम के अनुसार जिस लाभूक के नाम से दुकान आवंटन की जायेगी वह खुद दुकान चलायेगें यदी किराये पर देगें तो वैसे दुकानदार का आवंटन रद्द कर दिया जायेगा।
ढाई से दो हजार लगेगा प्रतिमाह किराया
जगन्नाथपुर पुराना पंचायत भवन को जमीदोज कर बनने वाली नई दुकान लेने पर जिला परिषद विभाग को लाभुकों को ढाई से दो-दो हजार रूपया किराया देना होगा लाभुकों को.
विधायक निधी से बने शौचालय भी होगें जमीदोज
तीन मंजिला मार्केट कंप्लेक्स बनाने के लिए जगन्नाथपुर मुख्य चौक स्थित विधायक निधी से बने शौचालय को भी जमीदोज कर दी जायेगी। तथा नया सामुदायिक शौचालय विधायक निधि से बाजार कैंपस में बनाया जायेगा और उस नये शौचालय का देख रेख की जिम्मेदारी समिती के सदस्यों को दी जाने की योजना बनाई गई है.














