
जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल घाटशिला स्थिति संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के शिक्षक द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चो को हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान और बांग्लादेश के राष्ट्रीय गान को घर से रटकर आने का फरमान देने के खिलाफ जमशेदपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा एवं इस पर कार्रवाई की मांग की. अभाविप ने कहा की आखिर कौन से सिलेबस के आधार पर स्कूल प्रबंधक ने बच्चो को दुश्मन देश का राष्ट्रीय गान का गुणगान करने का गृहकार्य बच्चों को दिया ? अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का इस तरह की राष्ट्रविरोधी घटना स्पष्ठ मत रखता हैं. अभाविप इस राष्ट्रविरोधी घटना की निंदा करती हैं. ज्ञात हो कि रविवार को इस विषय को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से मिलकर कार्यवाही करने की मांग किया था. अभाविप का कहना है कि यदि जिला प्रशासन विद्यालय प्रबंधन पर कड़ी कार्यवाही नही करती तो अभाविप चुप नही बैठेगी और इस मुद्दों को राज्यपाल और राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री के समक्ष मुद्दे को लेकर जायेंगे. अभाविप ने इस मुद्दे पर राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के विद्यालय प्रशासन पर जांचोपरांत कार्यवाही वाले बयान की सराहना की. इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री बापन घोष, महानगर संगठन मंत्री दिनेश बाल्मीकि, प्रदेश कार्यकरणी नीतीश कुमार, सिद्धार्थ सिंह, हिमांशु, अंकित कुमार, पवन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.














