
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू और अंचल अधिकारी हीरा कुमार ने बहरागोड़ा प्रखंड के जामशोला और दारिशोल चेक पोस्ट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान इंट्री रजिस्टर की जा़च की गई. साथ ही प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में अंतर्राज्यीय आंगतुकों को बिना वाहन पास जिले में प्रवेश नहीं दें. इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा चेक पोस्ट में प्रतिनियुक्त कर्मियों को मास्क नियमित प्रयोग करने और अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों की उपलब्धता जैसे सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर की जाँच की गई. साथ ही निर्देश दिया गया कि दूसरे राज्य से जो भी व्यक्ति आएं उनका नाम, पता, फोन नंबर दर्ज करते हुए होम क्वारंटाइन के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में जानकारी अवश्य दें.














