
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है. इस क्रम में प्रखंड के सभी सैलून बंद हैं. इस कारण नाई समाज के समक्ष बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. बेरोजगार नाइयों के बीच काम नहीं होने के कारण उनके समक्ष भोजन की व्यवस्था करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नाई समाज की समस्या से अवगत होकर बुधवार को विधायक समीर महंती द्वारा उपलब्ध कराये गये जनता आहार का पैकेट का कार्यकर्ताओं ने 22 नाइयों के बीच वितरण किया. इस दौरान गौतम दास, राजा बारिक, लखन मांडी, भीकू टंक, विशाल बारिक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.















