
जमशेदपुर : जमशेदपुर के नये उपायुक्त सूरज कुमार ने बुधवार को अपना प्रभार संभाल लिया. सादगी के तौर पर जमशेदपुर के निवर्तमान डीसी रविशंकर शुक्ला ने अपना पदभार सूरज कुमार को सौंप दिया. सूरज कुमार खूंटी के उपायुक्त थे, जिनका तबादला मंगलवार को किया गया था और अब वे जमशेदपुर के डीसी बनाये गये है. सूरज कुमार इससे पहले जमशेदपुर में ही एसडीओ और डीडीसी जैसे अहम पदों को संभाल चुके है और अब नये सिरे से वे जमशेदपुर के डीसी बनाये गये है.
वे जमशेदपुर में ही करीम सिटी कॉलेज में पढ़ाई लिखाई किये है जबकि उनका पूरा परिवार सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में रहते है. इसी तरह कोल्हान के नये आयुक्त मनीष रंजन ने भी अपना पदभार संभाल लिया है. पदभार उन्होंने बुधवार को ही ग्रहण किया है. मनीष रंजन का पदस्थापन भी मंगलवार को ही किया गया था. इन दोनों पदाधिकारियों ने अपना काम संभालते ही कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति का आकलन करना शुरू कर दिया.

नये डीसी ने खुद से मीटिंग भी की और सारे अधिकारियों का परिचय भी प्राप्त किया. कोल्हान के आयुक्त मनीष रंजन भी जमशेदपुर में रहे है और कई पदों पर पदस्थापित भी रहे है.






