
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मध्यदेशीय वैश्य समाज और गणिनाथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुंदर गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गयी है. इसको लेकर जुगसलाई थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज की गयी है, जिसके तहत बिरेंद्र सिंह भाटिया उर्फ पिंकू सरदार पर आरोप ल गाया है कि उसने उनको घर पर चढ़ाई कर जान से मारने की धमकी दी है. इसको लेकर दोनों ही संस्थानों के लोगों ने जुगसलाई थाना पहुंचकर हंगामा किया. इसकी जानकारी जुगसलाई थाना को दी गयी है, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. इन लोगों ने थाना में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी है. दूसरी ओर, लोग अब एसएसपी जमशेदपुर से भी मिलकर अपना विरोध जताने वाले है.





