
जमशेदपुर : सिदगोड़ा 28 नंबर चौक के नजदीक मेन रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के अंतर्गत कार्यरत झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया है। शुक्रवार को केंद्र का शुभारंभ हुआ। ग्राहक सेवा केंद्र पर ग्राहकों को जीरो बैंलेंस बैंक खाता खोलने, पैसा निकासी, पैसा जमा करवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक श्रीधर राजू ने बताया कि इस केंद्र पर किसी भी बैंक के खाताधारक उपभोक्ता एक दिन में 10 हजार रुपये तक का लेन देन कर सकते हैं। सरकार की ओर से चलाई जा रही जनधन और अन्य प्रकार की स्कीमों के खाते भी इस केंद्र पर खोले जा सकते हैं। सरकार की ओर से दी जाने वाली वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि इस केंद्र से आसानी से ली जा सकती है। इस ग्राहक सेवा केंद्र पर लेन-देन संबंधी सभी कार्य झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की हिदायतों के अनुसार ही किए जाएंगे। उपभोक्ता छुट्टी वाले दिन भी केंद्र पर आकर सुविधाओं का लाभ व लेन-देन कर सकते हैं। संचालक ने बताया कि केंद्र सुबह 10 से शाम 8 बजे तक खुला रहेगा। बिना किसी परेशानी के उपभोक्ता यहां पर आकर अपना लेन-देन कर सकता है।







