
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा एनएच से पाटपुर डांगासाई गांव तक की सड़क का वर्षों पूर्व निर्माण हुआ था. यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी है. सड़क पर गड्डा उभर आये हैं. इस कारण सड़क पर ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने विगत दिनों विधायक समीर महंती से मिलकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी. कोरोना संक्रमण के कारण सरकार की सारी विकास योजनाएं प्रभावित हैं, जिस कारण सड़क निर्माण नहीं कराया जा सकता है. विधायक ने पहल करते हुए शुक्रवार को निजी प्रयास से बहरागोड़ा के खंडामौदा से पाटपुर डांगासाई तक जर्जर सड़क की मरम्मत करवायी. उन्होंने ट्रैक्टर से मोरुम गिरवाकर गड्ढों को भरवाया. विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए विभागीय स्वीकृति भी मिल चुकी है, परन्तु कोविड-19 (कोरोना) महामारी के कारण रुकी हुई है. जल्द ही इस सड़क का निर्माण प्रारंभ करवाया जाएगा. लोगों की परेशानियों को देखते हुए तत्काल उन्होंने अपने स्तर से सड़क पर उभरे गड्ढों में मोरुम भरावाया है, ताकि लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी न हो. इस दौरान झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, अध्यक्ष असित मिश्रा, समीर दास, नव कुंवर, लखीकांत जेना, गौरीशंकर महतो, मदन मन्ना, खितिश मुंडा, पतित कपाट, रासबिहारी साव, मुन्ना होता, आशीष मैती, जदुपति राणा, अमित कुइला, नंदन जेना, शिवशंकर विशाल, पीयूष कपाट, सुजीत माइती समेत अन्य लोग उपस्थित थे.






