
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में भी कोरोना अब अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है. पहले तो सिर्फ बाहर से आ रहे क्वारंटाइन में रह रहे मजदूर ही कोरोना संक्रमित हो रहे थे. परंतु अब इसकी चपेट में प्रशासनिक पदाधिकारी और कर्मचारी भी आ रहे हैं. विगत दिनों चाकुलिया प्रखंड के तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए और आज सीएचसी के एक डॉक्टर के चालक और फार्मासिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. सीएचसी में दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित होने से स्वास्थ्य कर्मियों में दहशत का माहौल है. शुक्रवार को दो कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की सूचना पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रंजित मुर्मू सीएचसी को सैनिटाइजिंग कराकर अगले आदेश तक के लिए सीएचसी को सील कर दिया है. डॉ मुर्मू ने बताया कि सभी कर्मचारी अस्पताल के अंदर ही रहेगें और वरीय पदाधिकारी के अगले आदेश आने तक सीएचसी को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों का कोरोना जांच किया जाएगा.







