
Jamshedpur : स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) के पदों पर वैकेंसी निकाली है. रिक्तियों की कुल संख्या 5846 है. इन पदों के लिए पुरुष व महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है. इसकी अंतिम तिथि 7 सितंबर है. जबकि ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर है.
अधिसूचना के मुताबिक इंटरमीडिएट (प्लस टू) पास महिला व पुरुष उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों के पास एलएमवी (दोपहिया या कार) का ड्राइविंग लाइलेंस भी होना होना चाहिए. बताया गया है कि नियुक्ति के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी. परीक्षा हिंदी व अग्रेजी दोनों भाषाओं में ली जायेगी. एसएससी परीक्षाफल का प्रकाशन करेगा. परीक्षा का आयोजन 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक किया जायेगा. इन पदों के लिए देश भर के किसी भी हिस्से में रहनेवाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.







