
Jamshedpur : भाजयुमो जुगसलाई मंडल के तत्वावधान में शनिवार को मंडल अध्यक्ष रंजीत उपाध्याय के नेतृत्व में गौशाला चौक पर कोविड जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान लोगों के बीच मास्क का वितरण किया गया. कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी ने लोगों के बीच मास्क वितरित करते हुए कोरोना से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है. जागरूकता ओर सतर्कता ही कोरोना से बचाव का उपाय है.
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार इस संदर्भ में जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं. मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि युवा मोर्चा का यह प्रयास सराहनीय है. इससे लोगों को कोरोना से बचाव में मदद मिलेगी. रंजीत उपाध्याय ने कहा कि युवा मोर्चा के तत्वावधान में यह कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा. इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र पांडेय, मंडल महामंत्री हनु जैन, नीरज शुक्ला एवं अन्य उपस्थित थे.







