जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की तृतीय बैठक आगामी 26 जुलाई को पटना के खेमचंद चौधरी मार्ग स्थित बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज परिसर में आयोजित होने जा रहा है. सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य संतोष अग्रवाल ने सम्मेलन की बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में आयोजित होगी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका की अध्यक्षता में आयोजित होने जा रही उक्त बैठक में सामान्य विषयों के अलावा प्रांतों के लंबित चुनाव, पश्चिम बंगाल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन से निष्कासित सदस्यों की सदस्यता समाप्ति पर चर्चा एवं अनुमोदन एवं सम्मेलन के आगामी वार्षिक साधारण सभा के आयोजन पर भी विचार विमर्श होगा.







