
Chakulia : कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार को रोकने के लिए मंगलवार को पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सर्वदलीय बैठक हुई थी. बैठक में निर्णय लिया गया था कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए 21, 22 और 23 अगस्त को पूर्ण लॉकडाउन किया जायेगा. निर्णय के पश्चात चाकुलिया बाजार क्षेत्र में माइकिंग कर बाजार क्षेत्र के सभी दुकानदार और उधोग प्रतिष्ठानों को स्थानीय लोगों के हित में अगले तीन दिनों तक बंद रखने की अपील की गयी.
बैठक में लिये गये निर्णय का समर्थन करते हुए तीसरे दिन भी सभी दुकानदार, उधोग और मिल कारखानों के मालिकों द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद रख कर पूर्ण लॉकडाउन बनाने में सहयोग किया गया है. तीसरे दिन रविवार को भी बाजार की सभी दुकाने बंद रहीं. ग्रामीणों ने भी अपने-अपने घरों में रहकर बंद का समर्थन किया. बाजार में सन्नाटा पसरा रहा.







