
Saraikela : केंद्रीय आदिवासी कल्याण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को सरायकेला पहुंचे. यहां सर्किट हाउस में उन्होंने वन अधिकार कानून लागू किए जाने एवं उसके माध्यम से रोजगार के अवसर कैसे प्रदान किया जाए इसपर विस्तार से जानकारी दी. केंद्री मंत्री ने बताया कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय एवं जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने मिलकर वनाधिकार कानून को मंजूरी दे दी है, जिससे जल जंगल जमीन पर आश्रित ग्रामीण युवाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सकेंगे.
केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को इस कानून को जल्द से जल्द निचले स्तर तर पहुंचाने का निर्दश दिया है. श्री मुंडा ने बताया कि इस कानून के बनने से ग्राम सभा को मजबूती मिलेगी और ट्राईबल युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगा. साथ ही जल जंगल और जमीन की रक्षा भी हो सकेगी. उन्होंने बताया कि झारखंड प्रकृति संपन्न राज्य है, लेकिन मानवीय दोहन के कारण राज्य में अनियमित वर्षा हो रही है, जिससे किसानों को सही पैदावार नहीं मिल रहा है. साथ ही उन्होंने कृषि आधारित संसाधनों के लिए इस कानून को बेहतर बताया. केंद्रीय मंत्री ने वर्षा जल संचय के लिए भी युवाओं को प्रेरित किए जाने की बात कही. जिसका प्रावधान भी नए कानून में समायोजित होने की बात उन्होंने कही.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कुचाई सिल्क उद्योग को फिर से पुनर्जीवित किए जाने की योजना पर जानकारी देते हुए बताया कि इस दिशा में व्यापक तरीके से केंद्र सरकार काम कर रही है. जल्दी सिल्क उद्योग को पुनर्जीवित कर उत्पादन शुरू किया जाएगा. ताकि क्षेत्र के युवाओं खासकर महिलाओं एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा आदिवासियों के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कई कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते गुए राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया है. इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री खरसावां राजमहल पहुंच दिवंगत राजा स्वर्गीय प्रदीप सिंहदेव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.


















