
जमशेदपुर: वैश्विक संकट के दौर में छात्र आंदोलित हैं. वैसे छात्र संगठन और विश्वविद्यालय प्रशासन एक बार फिर से आमने- सामने हैं. मामला सिसियोलोजी विषय के छठे सेमेस्टर का फॉर्म भरने और बीएससी के थर्ड पार्ट के सिलेबस में खामियां को लेकर है. छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसको लेकर एबीएम कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. इस संबंध में छात्र संगठन का कहना है कि सोशियोलॉजी छठे सेमेस्टर का फॉर्म अब तक भरा नहीं गया है. जिसकी अंतिम तिथि 26 अगस्त है. इसके अलावा बीएससी पार्ट थर्ड के सिलेबस के आधार पर पढ़ाई नहीं पढ़ाए जाने और परीक्षा में सिलेबस से हटकर सवाल किए जाने की बात कही जा रही है. इसको लेकर कई बार महाविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय प्रबंधन को अवगत कराया गया है, बावजूद इसके अब तक कोई समाधान नहीं निकला है. वैसे उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है इनका धरना जारी रहेगा. फ़िलहाल एक बार फिर से छात्र संगठन और विश्वविद्यालय प्रशासन आमने-सामने हैं.







