
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की कुमारडूबी पंचायत के मालकुंडा और प्रतापपुर गांव का दौरा कर विधायक समीर महंती ने बारिश से हुई क्षतिपूर्ति का आकलन किया. विधायक प्रशासनिक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ दोंनो गांव लोगों की समस्या से रुबरु हुए. नदी-नाले में बारिश का पानी ज्यादा हो जाने से गांव में प्रवेश कर गया है. जलजमाव से प्रतापपुर गांव में 27 परिवार को आने -जाने का रास्ता नही है. जिससे गांव वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों की परेशानियों को देखते हुए विधायक समीर माहंती ने अपने निजी स्तर से 27 परिवार को खाद्य सामग्री और तिरपाल उपलब्ध कराया. साथ ही समस्या के समाधान के लिए विधायक ने नदी पर पुल बनने का आश्वासन दिया है.

विधायक ने बीडीओ और सीओ से दूरभाष पर बात कर कहा कि जितने भी लोगों को बारिश में नुकसान हुआ है, इसका आकलन कर सरकारी मुआवजा दिलाने की बात कही. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, अध्यक्ष असित मिश्रा, मदन मन्ना, रासबिहारी साव, अरुण बारीक, मुन्ना होता, नारू माइति, अमित कुइला समेत अन्य उपस्थित थे.















