
चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित जेटेया थाना अंतर्गत बड़ापासिया गांव के सिरकाबाला टोला में शनिवार की रात कैलाश गोप व पत्नी गुरुवारी गोप की हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी बामिया बोबोंगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस को गिरफ्तार युवक ने बताया कि आए दिन कैलाश गोप व उनकी पत्नी कभी मुर्गा चोरी तो कभी जमीन पर बने मेड को लेकर विवाद होता रहता था. शनिवार की रात कैलाश गोप व उसकी पत्नी गुरुवारी गोप बामिया बोबोंगा के घर गए और मुर्गा चोरी की मांग करने लगे. इसी बीच कैलाश गोप व बामिया के बीच बकझक होने लगी.
इसी बीच बामिया घर में रखे लाठी से कैलाश गोप के सिर पर वार कर दिया, बीच बचाव करने आयी उसकी पत्नी पर भी लाठी के प्रहार किया. जिससे दोनों की बामिया बोबोंगा के घर पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. लेकिन पुलिस अतिनक्सल प्रभावित होने के कारण रविवार की सुबह घटना स्थल पहुंची और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर भेज दिया. पुलिस ने आरोपी बामिया बोबोंगा को गिरफ्तार करके हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जिसके बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. इस संबंध में मृतक कैलाश गोप के चाचा ने बामिया बोबोंगा के खिलाफ जेटेया थाना में एक मामला दर्ज कराया है. गिरफ्तारी दल में पुअनि मनीष यादव, पुअनि मनोज कुमार सिंह समेत सेफ बल के जवान शामिल थे.







