
Jamshedpur : गाय नौ महीने तक बछड़े को पेट में पालने के बाद उसे जन्म देती है. यह साधारण सी बात है और सभी जानते हैं, लेकिन किसी गाय के पेट में दो साल तक बछड़ा पलता रहे और उसे भी डॉक्टर की मदद से निकालना पड़े व बछड़ा अप्रत्याशित हो, तो इसे क्या कहेंगे. यह मात्र कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत है. यह वाक्या बर्मामाइंस स्थित स्टार टॉकिज भूत बंगला में देखने को मिला, जहां गाय के बछड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
स्टार टॉकिज भूत बंगला निवासी मुटूर यादव की गाय के पेट में बछड़े था. उन्होंने बताया कि गाय के पेट में दो साल से बछड़े पल रहा था. इसलिए बीती रात डॉक्टर की मदद से बछड़े को निकाला गया. बछड़े के पैर बहुत ही लंबे थे. शरीर में अत्यधिक बाल थे. उसके कान तो थे, लेकिन सिर व मुंह नहीं था. बछड़ा अर्धविकसित था. जन्म के कुछ देर बाद ही वह मर गया. गाय के बछड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी थी.






