
मुसाबनी : मुसाबनी भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती,जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी देकर कार्यकर्ताओं को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने और उनके बताये मार्ग पर चलने की बात कही. मौके पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे भाजपा पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाया. मौके पर कैलाश मेहता,समरनाथ मुखर्जी,ग्राम प्रधान राम मुर्मू,नरेश माहली,बीरमान लामा,सुरेश माहली,बिष्णु रजक,बीजू मिश्रा,राखो नमाता,सूरज लामा,पोरमा बांनरा,परमेश्वर हांसदा,साकेत अग्रवाल,सुरेश चौधरी,मिहिर पाल,सपन सिन्हा,बीरेंद्र सिंह,जगमीत सिंह,बिनोद अधिकारी,प्रदीप विषई समेत अन्य उपस्थित थे.







