जमशेदपुर : भाजपा नेता और काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारे सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षण निर्भय सिंह की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. उनके असामयिक निधन से भाजपा समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. (नीचे भी पढ़ें)

उनके अंतिम दर्शन के लिए समाज के हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में जुटे. शनिवार दोपहर टीएमएच से उनका पार्थिव शरीर काशीडीह स्थित आवास लाया गया. परिजनों एवं शुभचिंतकों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

विधि-विधान के बाद दोपहर 1 बजे आवास स्थान से अंतिम यात्रा भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के लिए निकली. अंतिम यात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, पूर्व विधायक अरविंद सिंह समेत आदि नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं परिवार के सदस्यों के साथ समाज के विभिन्न वर्गों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

उनके पुत्र ने उन्हें मुख्याग्नि दी. गौरतलब है कि शुक्रवार को भाजपा नेता निर्भय सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. वे 50 साल के थे.












