• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 20, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-mla-saryu-roy-जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद, दी श्रद्धांजलि, सरायकेला में भी सरयू ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी, पंडित दीनदयाल के नाम पर भाजपा पर साधा निशाना

jamshedpur-mla-saryu-roy-जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद, दी श्रद्धांजलि, सरायकेला में भी सरयू ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी, पंडित दीनदयाल के नाम पर भाजपा पर साधा निशाना
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
सरायकेला में आयोजित कार्यक्रम.

जमशेदपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती के मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रहे वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय सरायकेला पहुंचे. जहां उन्होंने भारतीय जन मोर्चा द्वारा गम्हरिया में आयोजित जयंती समारोह में शिरकत की. सरयू राय ने बताया कि देश की आजादी के बाद सबसे पहली राजनीतिक पार्टी अगर कोई थी तो वह जनसंघ थी. जो आज भारतीय जनता पार्टी बन गई है. उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. उनके आदर्शों को भारत ने मान लिया है और यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही देश के प्रधानमंत्री हैं और कई राज्यों में भाजपा की सरकारें भी है, लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजनीति में जैसे चाल-चरित्र और चेहरे के लोगों को लाना चाहते थे. वैसे चाल- चरित्र और चेहरे वाले लोग राजनीति में नहीं है. उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना अभी भी अधूरा ही है. वैसे भारतीय जनमोर्चा को उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को मानकर चलने वाला पार्टी बताया, और कहा कि भारतीय जनमोर्चा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करेगी. गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा से टिकट काटे जाने के बाद सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और 25 सालों से भारतीय जनता पार्टी के अभेद्य किला रहे जमशेदपुर पूर्वी को ध्वस्त करते हुए उन्होंने जीत हासिल की थी. जहां पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास को हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद सरयू राय ने अपना अलग पार्टी भारतीय जन मोर्चा का गठन किया. वैसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के बहाने सरयू राय ने एक साथ कई निशाने साधे है. जनसंघ के आदर्शों को मानने वाली पार्टी भाजपा है, या भारतीय जन मोर्चा ये भी एक बड़ा सवाल है.

बिष्टुपुर मिलानी हॉल में आयोजित कार्यक्रम.

जमशेदपुर में सरयू राय व उनकी पार्टी ने स्वर्गीय पंडित दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता मोर्चा, जमशेदपुर महानगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित थे. उन्होंने पंडित दीनदयाल के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कई बातें कही. उन्हीने बताया कि देश की आजादी के पहले कांग्रेस जैसे राजनीतिक दल के साथ ही कई सामाजिक संगठनों ने एक विचार के साथ किस देश को आजाद करना है आजादी की लड़ाई लड़ी. सबके तरीके अलग है, मगर सबका मकसद एक था देश की आजादी. परंतु आजादी के पश्चात कई बुद्धिजीवियों को लगने लगा कि अब क्योंकि देश आजाद हो चुका है विचारधारा यह बदलनी होगी और भारतीय जनसंघ का स्थापना हुआ. भारतीय जनसंघ के पहले महामंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय हुए और इसके अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे. अब तक मौजूद सभी राजनीतिक दलों में सामाजिक संगठन में सीमित विचारधाराएं देखने को मिलती थी मगर जनसंघ में अखिल भारतीय स्तर की विचारधाराएं मौजूद थे. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा में देश एवं समाज के अंदर मौजूद सामाजिक बुराइयों एवं कुरीतियों को दूर करना था। उन्होंने लोगों में मौजूद आर्थिक विसंगीतियों को दूर करने का प्रयास किया. भारतीय जन संघ के अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तो दीनदयाल उपाध्याय के बारे में यहां तक कहा था कि यदि देश में और 5 दीनदयाल उपाध्याय हो जाएं तो देश की तस्वीर बदल जाएगी.

साकची दीनदयाल भवन में श्रद्धांजलि अर्पित करते सरयू राय व अन्य.

श्री राय ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए कि वह क्या करना चाहते हैं और क्यों करना चाहते हैं. और इसी के साथ अपने आचरण के अनुसार समाज को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान दें. मंच पर भारतीय जन मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री संदीप आचार्य एवं जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष रामनारायण शर्मा उपस्थित थे. उन्होंने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम में मंच का संचालन भाजमो जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा ने और स्वागत भाषण जमशेदपुर पूर्वी के संयोजक अजय सिन्हा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रूपेश झा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय महामंत्री संजीव आचार्य, जिला संयोजक रामनारायण शर्मा, जुगसलाई विधानसभा के संयोजक भास्कर मुखी, पोटका विधानसभा के संयोजक प्रभुराम मुंडा, जिला सह संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु, महिला मोर्चा के संयोजक ब्यूटी तिवारी, सुधीर सिंह, हरेराम सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, मुन्ना सिंह, राकेश सिंह, प्रवीण सिंह, वंदना नामता, विभिन्न मंडल के संयोजक जिसमें धनजी पाण्डेय, मनोज सिंह उज्जैन, विजय नारायण सिह, एम चन्द्रशेखर राव, राम कृष्ण दूबे, बिनोद राय, नागेन्द्र सिंह, प्रमोद मिश्रा, बीरेन्द्र सिंह, अरविंद महतो, धनजी पाण्डेय, संतोष भगत, धर्मेन्द्र प्रसाद, राजीव चैहान, आकाश साह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पप्पू सिंह सूर्यवंशी, राजू सिंह, जीतू पांडेय, विकास सिंह, रीना सिंह, अशोक कुमार, सतीश गुप्ता, साधना मिश्रा, सुनीता सिंह, किरण सिंह, काशीनाथ प्रधान, संजय सिंह, नंदिता गागराई, सोनी सिंह, पुतुल सिंह, चंदा सिंह, रेणु शर्मा, काकुली मुखर्जी, मनोरमा सिंह सहित कई भाजमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur theft : कदमा में बंद घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
खबर

Jamshedpur theft : कदमा में बंद घर से लाखों की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच

September 20, 2026
Jamshedpur hungama clash in turiabera : तुरियाबेड़ा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू विवाद ने फिर लिया हंगामे का रूप, शनिवार को हंगामे के बार जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी
खबर

Jamshedpur hungama clash in turiabera : तुरियाबेड़ा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू विवाद ने फिर लिया हंगामे का रूप, शनिवार को हंगामे के बार जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी

September 19, 2026
tata steel tinplate incident : टिनप्लेट कंपनी में हादसा में मृत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा मिला, हर माह 25 हजार मिलेगा, हर साल बढ़ेगा एक हजार रुपये
खबर

tata steel tinplate incident : टिनप्लेट कंपनी में हादसा में मृत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा मिला, हर माह 25 हजार मिलेगा, हर साल बढ़ेगा एक हजार रुपये

September 19, 2026
Next Post
Jamshedpur-plasma-donation: टीएमएच के डॉक्टर एसके पांडा समेत चार लोगों ने किया प्लाज्मा डोनेट, उपायुक्त सह रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष ने की जमशेदपुर ब्लड बैंक के कार्य की सराहना

Jamshedpur-plasma-donation: टीएमएच के डॉक्टर एसके पांडा समेत चार लोगों ने किया प्लाज्मा डोनेट, उपायुक्त सह रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष ने की जमशेदपुर ब्लड बैंक के कार्य की सराहना

adityapur-corporate-war-आदित्यपुर में पानी का कनेक्शन जोड़ने को लेकर जिंदल कंपनी और जुस्को के अधिकारी आपस में भिड़े, थाना के सामने ही खड़ा हुआ कैसा तमाशा, देखिये-video

tata-pigment-bonus-टाटा पिगमेंट में हुआ बोनस समझौता, 57 हजार रुपये तक मिलेगा बोनस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News