चाईबासा : चाईबासा नीमडीह निवासी 50 वर्षीय महिला मालती देवी शनिवार की रात्रि सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गई। जानकारी के मुताबिक टोंटो हाट बाजार से सब्जी बेचकर टेंपो से चाईबासा वापस लौटने के क्रम टोंटो झींकपानी मार्ग पर चालक ने संतुलन खो दिया, जिससे टेंपो पलट गयी। इससे मालती देवी की कमर एवं सिर में गंभीर चोटें आई। वही परिजनों ने इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता को दी तथा उन्हें रात्रि में इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया। श्री गुप्ता के प्रयास से जख्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर जमशेदपुर रेफर कराया गया।














