
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टीएमएच के नर्सों के प्रोमोशन को लेकर नये सिरे से सिस्टम बनेगा. यहां के प्रोमोशन के मामले को लेकर एक बैठक शनिवार को हुई. इस बैठक में टीएमएच के जीएम डॉ सुधीर राय, सीआइएमएस डॉ केपी दुबे, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय और उपाध्यक्ष शत्रुघ्न राय मौजूद थे. इस दौरान यह बातें सामने आयी कि वहां सुपरवाइजर का 12 पोजिशन है, लेकिन वहां सिर्फ छह पोजिशन को हर बार भरा जा रहा है और शेष अन्य पोजिशन को खाली ही रखा जा रहा है, जिससे नर्सों का प्रोमोशन नहीं हो पा रहा है जबकि वे लोग रात दिन मेहनत कर रहे है और उनको प्रोमोशन भी जरूरी है. इसके बाद तय हुआ कि फिर से इसको लेकर बैठक होगी, जिसके बाद नये सिरे से प्रोमोशन की व्यवस्था की जायेगी.





