
चाकुलिया : चाकुलिया -माटिहाना मुख्य सड़क से वर्षो पूर्व पीएमजीएसवाई योजना से बनी लोधाशोली -उदाल तक निर्मित सड़क जर्जर हो चुका है. सड़क पर कई जगह बड़े -बड़े गड्डे उभर आए हैं, सड़क पर गड्डे होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग उठायी है. लोगों ने कहा कि
चाकुलिया के लोधाशोली से उदाल गांव जाने वाली पथ पिछले 16 वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुका है.जिससे ग्रामीणों को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. जर्जर पथ के वजह से कई बार राहगीरों को दुर्घटनाओं का भी शिकार होना पड़ा है. क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे जिला पार्षद शिवचरण हांसदा से ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत कराने की दिशा में पहल करने की मांग की है. ग्रामीणों की आश्वस्त करते हुए श्री हांसदा ने कहा कि वे सांसद और विधायक से मिलकर सड़क मरम्मत कराने की मांग करेंगे. मौके पर साकिला मुर्मू, भोजो हरि टुडू,भागवत मांडी, रतन मुर्मू, राम मुर्मू, धनेश्वर मुर्मू, नारायण हेम्ब्रम, दिलीप धौड़िया, जोबा बास्के, दुलारी बास्के, लालू हांसदा, उदय मुर्मू, नरसिंह सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे.







