
डुमरिया : कोराना वायरस के संभाव्य प्रसार के रोकथाम के लिए डुमरिया में कुल 09 स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान सभी कोविड जांच स्थलों का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक और प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम ने किया. इस दौरान करीब 600 लोगों ने अपना कोविड-19 जांच कराया.
अनुमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान में सहयोग करें और जिन्हें भी सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण हैं वे अपना कोविड-19 जांच अवश्य करायें. साथ ही कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों से विशेष अपील किया कि वे सामने आकर अपना जांच करायें, जिससे कोरोना संक्रमण पर जल्द से जल्द रोकथाम लगाई जा सके.







