
जमशेदपुर: रविवार को पुलिस लाइन गोलमुरी में पुलिस कर्मियों के लिए एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जहां सुबह से ही पुलिसकर्मी रक्तदान करते नजर आए. इस संबंध में सार्जेंट मेजर ने बताया, कि इस शिविर का उद्देश्य आकस्मिक स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस कर्मियों को रक्त मुहैया कराना है. वैसे रक्तदान के प्रति पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह देखा गया. जवानों का कहना है कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, रक्त से किसी इंसान की जिंदगी बचाई जा सकती है.














