
चाईबासा: गुवा वन विभाग टीम को बड़ी सफलता मिली है, जब वन विभाग की टीम गश्ती पर थे. उसी समय एक कैंपर भरकर अगरबत्ती बनाने वाले लकड़ी को विभाग ने पकड़ा है. वन विभाग की टीम गुवा से रोवाम के जंगलों में गश्ती कर रही थी. कि इतने में देखा जंगल के रास्ते एक कैंपर संख्या जेएच 05 बीएल 3550 आ रही है. टीम ने कैंपर को रुकवाया तो उस पर सवार दो, तीन लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए. वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की तो उसमें बोरी में भर भर कर पूरा कैंपर में बोरी में अगरबत्ती बनाने वाली लकड़ी लादा गया था.

कैंपर को वन विभाग की टीम ने वन विभाग कार्यालय लाया और लकड़ी तस्करी के बारे में छानबीन कर रही है. इस दौरान वन विभाग पदाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिन्हा ने बताया कि लकड़ी तस्करी के लोग रोवाम के जंगलों में गरीब आदिवासियों को 20 रुपये किलो के हिसाब से अगरबत्ती बनाने वाली लकड़ी को खरीदते हैं और लकड़ी तस्करी के लोग उसे गाड़ियों में भर-भर कर रोवाम के रास्ते मनोहरपुर से होते हुए उड़ीशा के बिसरा में लकड़ी को डेढ़ सौ रुपये किलो में बेच देते हैं. श्री सिन्हा ने अगरबत्ती बनाने वाली लकड़ी की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंका है.







