
चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में जुस्को द्वारा पाइप लाइन बिछाने और सड़क मरम्मत कार्य के मुद्दे पर विधायक समीर महंती ने जुस्को पदाधिकारी के साथ एक बैठक की. इस बैठक में नपं के पार्षद मो.गुलाब, असगर हुसैन, मलय रूहीदास ने कहा कि कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने के दौरान क्षेत्र में निर्मित पीसीसी सड़क को तोड़ा गया और पाइप लाइन बिछाने के पश्चात सड़क मरम्मत कार्य गुणवत्ता से नही किया जा रहा है. पार्षद की शिकायत पर विधायक समीर महंती ने पदाधिकारियों से कहा कि सड़क मरम्मत का काम गुणवत्ता होना चाहिए, किसी तरह की शिकायत नही आनी चाहिए. मुख्य सड़क मरम्मत का काम पूजा के पहले किया जाए. विधायक ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है कि नयी पाइप लाइन से दिये गये कनेक्शन से पानी नही आ रहा है परंतु क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा है. कहा कि कंपनी के पदाधिकारी डोर टू डोर जाकर कनेक्शन की जानकारी लेकर टेस्टिंग पूर्ण होने के बाद ही सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण किया जाय. विधायक ने कहा कि नपं के जन प्रतिनिधियों द्वारा पारित नि:शुल्क टेप देने की बात कही थी, जिसपर पदाधिकारी अमलकर निशुल्क कनेक्शन दिया जाए. मौके पर जुस्को के पदाधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि उनके सुझाव पर जल्द कार्य संपन्न कराया जाएगा.















