
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत प्रेमनगर रोड नंबर 4 निवासी प्रिया कुमारी द्वारा रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई थी. इस मामले में टेल्को थाना में मृतका के पिता सुभाष तिवारी के बयान पर मंगेतर चिंटू मिश्रा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. फांसी रविवार की रात प्रिया अपने मंगेतर चिंटू से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी. इसी दौरान उसने फांसी लगा ली. मृतका के परिजन यह आशंका जता रहे है कि बातचीत के दौरान ही दोनों के बीच विवाद हुआ होगा, जिस कारण से उसने आत्महत्या की है. प्रिया की शादी बिहार के चंपारण निवासी चिंटू से 8 दिसंबर को होने वाली थी. इसके पहले मई माह में दोनों की शादी होनी थी पर लॉकडाउन के कारण नहीं हो पाई.






