
चाईबासा: चाईबासा जिले में बुधवार को पुलिस द्वारा पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस मौके पर पुलिस लाईन परिसर में शहीदों की पत्नी व परिजनों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कोल्हान रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह, सिंहभूम, पुलिस उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ, पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा, समादेष्ट -174 बटालियन, सीआरपीएफ पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पाण्डेय, चक्रधरपुर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र , चाईबासा, थाना प्रभारी सदर थाना, मुफ्फसिल थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों ने शहीद वीर सपूतों के सम्मान में आयोजित परेड में शामिल होते हुए शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किए.

साथ ही चाईबासा जिला के शहीद पुलिस पदाधिकारी व कर्मीयों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया.







