
सरायकेला : सरायकेला जेल में आज एसडीओ रामकृष्ण तथा एसडीपीओ धीरेंद्र बंका के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिसमें काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। करीब 3 घंटे चले इस छापेमारी में छापेमारी दल के हाथ ज्यादा कुछ नहीं लगा। वहां मैगजीन कागज माचिस खैनी आदि सामान बरामद हुआ। एसडीओ ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर यह छापेमारी की गई है.














