• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 16, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

mango-water-problem-मानगो में एनएच के काम को लेकर पानी का पाइप फटा, कई इलाकों में जलापूर्ति की दिक्ककत, मानगो विकास समिति ने खोला मोर्चा-video

mango-water-problem-मानगो में एनएच के काम को लेकर पानी का पाइप फटा, कई इलाकों में जलापूर्ति की दिक्ककत, मानगो विकास समिति ने खोला मोर्चा-video
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : एनएचएआइ द्वारा चल रहा हाइवे चौड़ीकरण का कार्य हाईवे के आसपास रहने वाले लोगों व पेयजल आपूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार के लिए मुसीबत का सबब बन गया है. हाइवे के आसपास के निवासियों द्वारा लगातार पेयजल संकट की शिकायत पर मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह पंन्द्रह नंबर जवाहर नगर स्थित पेयजल आपूर्ति प्लांट पहुँचे. वहाँ आपूर्तिकर्ता एजेंसी के अभियंता राजेश कुमार से मिले तथा मानगो खासकर हाईवे के लोगों को हो रही पानी की भारी किल्लत का कारण जानना चाहा जिसपर ओम वाटर टेक के अभियंता द्वारा जो स्थिति दिखाई गई उसे देखकर वे दंग रह गए. राजेश के साथ ही वे साथियों के साथ हाईवे निर्माण स्थल पर पहुँचे जहाँ हाइवे निर्माण कार्य कर रही कंपनी द्वारा कई स्थानों पर जलापूर्ति का पाइप बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी का फव्वारा कई मीटर उपर तक उठ रहा था तथा हजारों लीटर पानी बरबाद हो रहा था.

जलापूर्ति को तुरन्त बंद करना पड़ा. लोगों को तो पानी मिला ही नहीं, उपर से कई कई मीटर विभिन्न स्थानों पर क्षतिग्रस्त पाईप लाईन की मरम्मत का कार्य करने में आपूर्तिकर्ता कंपनी के कर्मचारियों के पसीने छूट रहे थे. इस विषम परिस्थिति में और वह भी दशहरा जैसे पावन त्यौहार के मौके पर जलापूर्ति की इस समस्या ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है. पेयजल आपूर्ति विभाग के एसडीओ और जेई ने संपर्क किए जाने पर त्राहि-त्राहि करना शुरु किया. उन्होंने एनएचएआई द्वारा चल रहे कार्य से लगातार पाइप क्षतिग्रस्त होने की समस्या से ऊब जाने की बात बताई और कहा कि जगह जगह क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत में उनका समय और संसाधन दोनों नष्ट हो रहे हैं जिसका कोई इलाज नहीं दिख रहा है. बार बार संपर्क करने पर भी हाईवे निर्माण करने वाली कम्पनी की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिलने पर विभाग भी अब जलापूर्ति मामले में हाथ खड़े कर दिए जाने की स्थिति में पहुँच गया है. समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने हाइवे निर्माण कार्य कर रही कंपनी द्वारा कई स्थानों पर जलापूर्ति का पाईप बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने को भारी लापरवाही बताया है. इतना मोटा पाइप बार-बार और जगह-जगह क्षतिग्रस्त होना न सिर्फ वर्तमान में बल्कि भविष्य में भी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण देता दिखाई दे रहा है. उन्होंने हाईवे ऑथारिटी ऑफ इण्डिया के स्थानीय पदाधिकारियों, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, पेयजल आपूर्ति विभाग के मंत्री व सभी संबंधित पक्षों से मानगोवासियों की ओर से अपील की है कि कम से कम दशहरा जैसे पावन त्यौहार में लोगों को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु तत्काल हाइवे निर्माण कार्य को स्थगित रखने की अपील की है तथा दशहरा के बाद जब हाइवे निर्माण का कार्य आरम्भ हो तो पेयजल आपूर्ति विभाग से समन्वय बना कर सावधानीपूर्वक कार्य किए जाने की माँग की है. उन्होंने यह भी कहा है कि अब यदि जलापूर्ति का पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होता है तो इसके लिए हाइवे निर्माण कार्य कर रही कंपनी को जिम्मेदार बनाया जाय तथा इसका पूरा खर्च उस कंपनी से वसूल किया जाये.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural chadak puja : चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय चड़क पूजा का हुआ शुभारंभ, दहकते आग पर झूले भक्त, देखिए – video
खबर

Jamshedpur rural chadak puja : चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय चड़क पूजा का हुआ शुभारंभ, दहकते आग पर झूले भक्त, देखिए – video

June 16, 2026
खबर

Jamshedpur border area police brutality: कपाली पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, पूछताछ के लिए बुलाकर बंद कमरे में की पिटाई, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

June 16, 2026
Jamshedpur missing – बिरसानगर से आभूषण व्यवसायी लापता, सोमवार शाम दुकान जाने के लिए निकले थे घर से
खबर

Jamshedpur missing – बिरसानगर से आभूषण व्यवसायी लापता, सोमवार शाम दुकान जाने के लिए निकले थे घर से

June 16, 2026
Next Post
west-singhbhum-police-success-पश्चिम सिंहभूम में पुलिस पर फायरिंग करना व ठेकेदरों से लेवी वसूलने वाला नक्सली गिरफ्तार, भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर जीवन कांडुलना के दस्ता का है सक्रिय सदस्य-video

west-singhbhum-police-success-पश्चिम सिंहभूम में पुलिस पर फायरिंग करना व ठेकेदरों से लेवी वसूलने वाला नक्सली गिरफ्तार, भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर जीवन कांडुलना के दस्ता का है सक्रिय सदस्य-video

jamshedpur-suspected-death-जमशेदपुर के अवध डेंटल कॉलेज के पास मिली स्थानीय युवक की जंगल के पेड़ में लटकी मिली लाश, संदेहास्पद मौत की जांच शुरू

jamshedpur-suspected-death-जमशेदपुर के अवध डेंटल कॉलेज के पास मिली स्थानीय युवक की जंगल के पेड़ में लटकी मिली लाश, संदेहास्पद मौत की जांच शुरू

jharkhand-police-womens-helpline-झारखंड के हर जिले की महिला व युवतियों की सुरक्षा के लिए झारखंड पुलिस ने सभी जिलों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर व वाटसएप नम्बर, जानें जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम जिले का फोन नंबर, कैसे मिल सकती है महिलाओं को मदद, जानें आपके जिले का क्या है पुलिस का फोन व व्हाट्सएप नंबर, कौन है महिलाओं का केस देखने वाले आपके ज़िले का अफसर और क्या है नम्बर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural chadak puja : चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय चड़क पूजा का हुआ शुभारंभ, दहकते आग पर झूले भक्त, देखिए – video

Jamshedpur border area police brutality: कपाली पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, पूछताछ के लिए बुलाकर बंद कमरे में की पिटाई, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Jamshedpur missing – बिरसानगर से आभूषण व्यवसायी लापता, सोमवार शाम दुकान जाने के लिए निकले थे घर से

Jamshedpur late night encounter : टेल्को छिनतई मामले में देर रात पुलिस व आरोपी के बीच मुठभेड़, बीच बचाव में पांच राउंड फायरिंग

Jamshedpur theft – बागबेड़ा में घर में चोरी, नगद समेत लाखों के आभूषण व अन्य कीमती सामान ले गए चोर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural chadak puja : चाकुलिया के चंडेश्वर शिव मंदिर में पांच दिवसीय चड़क पूजा का हुआ शुभारंभ, दहकते आग पर झूले भक्त, देखिए – video

Jamshedpur border area police brutality: कपाली पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, पूछताछ के लिए बुलाकर बंद कमरे में की पिटाई, पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Jamshedpur missing – बिरसानगर से आभूषण व्यवसायी लापता, सोमवार शाम दुकान जाने के लिए निकले थे घर से

Jamshedpur late night encounter : टेल्को छिनतई मामले में देर रात पुलिस व आरोपी के बीच मुठभेड़, बीच बचाव में पांच राउंड फायरिंग

Jamshedpur theft – बागबेड़ा में घर में चोरी, नगद समेत लाखों के आभूषण व अन्य कीमती सामान ले गए चोर

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज भीषण गर्मी से परेशान, एसी बंद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News