
जमशेदपुर : डॉ अजय कुमार की मदद से जमशेदपुर के डुमरिया के एक बच्चे के ईलाज में बिल में छूट दी गई. परिवार को अस्पताल बिल से 25000 रुपये की छूट दी गई. बच्चे का नाम सावन बेसरा है जो मात्र 5 महीने का है. यह बच्चा जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में इलाजरत था. उपचार के बाद परिवार मोटी रकम का भुगतान करने में असमर्थ था. जब यह मामला डॉ अजय कुमार तक पहुंचा तो उन्होने प्रबंधन से बात कर बिल में छूट दिलवाई, जो उस बच्चे के परिवार के लिए एक बड़ी मदद थी. परिजनों ने अजय कुमार को इस समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. बिहार चुनाव में वार रूम प्रभारी के रूप में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद डॉ अजय आम लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध हैं. फिर उन्होंने जुगसलाई के एक मरीज श्रीमती चटर्जी के अस्पताल बिल पर 30000 रुपये की छूट दिलाने में मदद की. इस कोरोना अवधि में डॉ अजय ने कई रोगियों जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए या चिकित्सा बिलों छूट के लिए मदद की है.





