
चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बंगाल सीमा से सटे पहाडों पर बसा गांव बरडीकानपुर -कालापाथर पंचायत के पोचापानी गांव में गुरूवार को पद्मश्री जमुना टुडू ने वन सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कमेटी का पुनर्गठन किया. बैठक को संबोधित करते हुए पद्मश्री जमुना टुडू ने कहां कि जंगल हमारी पहचान है, जंगल संरक्षण कर अपनी संस्कृति का संरक्षण करें. उन्होंने कहा कि जंगल का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है. जंगल संरक्षण होगा तो ही जीवन सुरक्षित होगा. उन्होंने कहा कि वन सुरक्षा समिति के सदस्य वन विभाग के पदाधिकारी और कर्मियों के सहयोग लेकर जंगल संरक्षण करने का कार्य करें. समिति के सदस्य ग्रामीणों को जागरूक कर जंगल संरक्षण करें. बैठक के पश्चात पोचापानी वन सुरक्षा समिति का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष मुगली मांडी, उपाध्यक्ष जमुना मांडी, सह सचिव कुंवर मांडी, कार्यकारिणी सदस्य नेहामुनी मांडी, सरस्वती मांडी, गितामुनी टुडु, सावंरी मुर्मु सोमबारी मांडी समेत 21 सदस्य बनाये गये. बैठक में वन रक्षी अमित सेन महतो, अरूण कुमार, ग्राम प्रधान लक्ष्मण मांडी, मानसिंह टुडू, जीवन हेम्ब्रम, दशरथ मांडी, सेराल मांडी, चंडी चरण मुंडा, शत्रुघ्न मुंडा, धनुराम मांडी, रतन मांडी, मदन टुडू, सोकेन हैम्ब्रम, बांसती हांसदा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







