
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के दिघी गांव के पास सोमवार की दोपहर अवैध शराब विक्रेता नागेश्वर सिंह की शराब से भरी कार के टक्कर से दो महिला समेत तीन की घटना स्थल पर मौत हो गई है. बुधवार को सड़क दुर्घटना में चाकुलिया के मालकुंडी गांव निवासी मृतक सुनीता गोप के घर पहुंचकर विधायक समीर महंती ने परिवार को सांत्वना दिया. विधायक ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता के अंतर्गत तत्काल 10000 रुपए मृतक के पुत्र हरीश गोप को उपलब्ध कराया. मौके पर चाकुलिया प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, झामुमो जिला सह सचिव धनजंय करुणामय, प्रखंड उपाध्यक्ष बलराम महतो, मुखिया मंजुला मुर्मू, मिथुन कर, अरुण महतो, भबेश महतो समेत अन्य उपस्थित थे.







